पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले

कोलकाता, 31 अगस्त - पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इससे राज्य के कई महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। वित्त, कृषि, खाद्य एवं आपूर्ति, आवास, सूचना प्रौद्योगिकी, नगर प्रशासन, पर्यटन और श्रम जैसे विभाग इस बदलाव से प्रभावित हुए हैं। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने इन तबादलों का आदेश 28 अगस्त को जारी किया था और आदेश के अनुसार बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
 
वाणिज्यिक कर आयुक्त खालिद अयाज अनवर को वित्त विभाग में सचिव बनाया गया है। वहीं कृषि विभाग में वरिष्ठ विशेष सचिव सुरेंद्र कुमार मीणा को वाणिज्यिक कर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। वित्त विभाग की वरिष्ठ विशेष सचिव डॉ. उमा शंकर एस को आवास विभाग में वरिष्ठ विशेष सचिव बनाया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव मोहम्मद अब्दुल शाहिद को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग की संयुक्त सचिव प्रियदर्शिनी भट्टाचार्य भी वित्त विभाग में संयुक्त सचिव होंगी।

#पश्चिम बंगाल