दिल्ली में हादसा: गृह मंत्री अमित शाह ने ली घटना की जानकारी
नई दिल्ली, 6 सितंबर - दिल्ली के मोतीबाग में सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया है। वहीं, इस घटना की सूचना मिलने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा में अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, एक कार्यक्रम को संबोधन के दौरान उन्हें ये सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने अपना भाषण तुरंत रोकते हुए, अपने सभी आगामी कार्यक्रम रद्द कर दिया। बताया गया है कि उन्होंने राहत और बचाव कार्य की स्थिति की जानकारी ली है।
बता दें कि, नॉर्थ गोवा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी के नए ऑफिस 'अटल भवन' के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए गोवा पहुंचे थे। लेकिन, दिल्ली में इमारत गिरने की घटना – जिसमें कई लोगों की मौत की खबर है – के बारे में पता चलने पर उन्होंने अपना कार्यक्रम रोक दिया और बीच में ही समारोह से चले गए।

