‘संडे ऑन साइकिल’ में शामिल हुए परविंदर अवाना, युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश
नई दिल्ली, 20 सितंबर - पूर्व भारतीय क्रिकेटर परविंदर अवाना 'फिट इंडिया मूवमेंट' के तहत 'संडे ऑन साइकिल' में शामिल हुए।
फिट इंडिया एंबेसडर शिवम गहलोत ने बताया, "इस 91वें संस्करण में जुड़कर बहुत अच्छा लग रहा है, बहुत खुश हूं और काफी संस्करण में शामिल हो चुका हूं... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में फिट इंडिया की यह मुहिम शुरू की थी जिसके तहत शहरों से मुहिम निकलकर गांव और करोड़ों लोगों तक पहुंची है। और इस मुहिम का एक मुख्य उद्देश्य यह है कि हमारे GenZ पीढ़ी को नशे से दूर रखना है। किसी भी तरीके से नशे से दूर रखा जाए। किसी भी तरह के नशे को अपने आसपास न फैलने दिया जाए। विशेषतौर पर GenZ और युवा को हर कार्यक्रम में मैं एक ही संदेश देता हूं कि बॉडी 3 महीने में नहीं बनती है तो स्टेरॉइड्स, प्रोटीन्स इन सब से दूर रहें। घर में बहुत अच्छा खाना है। हर तरह के प्रोटीन सोर्सेस घर में उपलब्ध हैं। घर का खाना खाएं, घी खाएं, प्रोटीन और स्टेरॉइड्स से दूर रहें। मेरी सभी से यह एक अनुरोध है।

