ऑस्कर 2027: भारत से आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुनी गई यह मराठी फिल्म

नई दिल्ली, 18 सितंबर - मराठी फिल्म 'गोंधल' को ऑस्कर 2027 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस बारे में शुक्रवार को जानकारी दी। इस फिल्म के निर्देशक, लेखक और निर्माता संतोष दवाखर हैं। यह फिल्म 14 नवंबर 2025 को रिलीज हुई थी। इसका टीजर 'कातांरा चैप्टर 1' के साथ रिलीज हुआ था। साउथ के महान संगीतकार इलैयाराजा ने इसका संगीत दिया है।
 
संतोष दवखर द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाके पर आधारित है और इसकी कहानी एक नवविवाहित जोड़े से जुड़ी पारंपरिक रस्म वाली एक रात के इर्द-गिर्द घूमती है। सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन पी. शेषद्रि ने बताया कि ऑस्कर 2027 के लिए 33 फिल्मों की लिस्ट में से इस फिल्म को चुना गया।
ऑस्कर की 2027 की एंट्री के लिए कुल 33 फिल्में सबमिट की गई थीं, जिनमें से 14 हिंदी में थीं। मराठी, तेलुगु और गुजराती में चार-चार फिल्में थीं। तीन फिल्में तमिल में और एक-एक फिल्म मलयालम और नागामीज भाषा में थीं। इनमें एक साइलेंट फिल्म भी शामिल थी। हालांकि आधिकारिक एंट्री के लिए 'गोंधळ' को चुना गया।

#ऑस्कर 2027
# भारत