PM Modi का जन्मदिन आज: राष्ट्रपति मुर्मू और अमित शाह समेत देश-विदेश से मिलीं शुभकामनाएं 

नई दिल्ली, 17 सितंबर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में जश्न का माहौल है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत विपक्ष के प्रमुख नेताओं और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दी हैं और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की है। 

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बधाई संदेश साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की और देश की समृद्धि व प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए उनके प्रयासों को रेखांकित किया।   

 

#WATCH | Puri, Odisha | Sand artist Sudarsan Pattnaik created a 25-foot sand art installation using 2,500 earthen lamps (diyas) on Puri Beach to mark Prime Minister Narendra Modi's 76th birthday.

He says, "We have created a 25-foot sand art installation to mark Prime Minister… pic.twitter.com/UWeFa64V1O

— ANI (@ANI) September 17, 2026

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि जनसेवा और राष्ट्रकल्याण के प्रति उनका जीवन हर नागरिक के लिए प्रेरणा स्रोत है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु होने की प्रार्थना की।

इस मौके पर पद्मश्री से सम्मानित सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी बीच पर 25 फीट लंबी सैंड आर्ट बनाई। इस सैंड आर्ट की थीम '25 ईयर्स ऑफ सेवा टू द नेशन' रखी गई है।

#PM Modi
# Birthday
# Droupadi Murmu Wishes
# Amit Shah Birthday
# Message