गणेश चतुर्थी: पीयूष गोयल के आवास पहुंचे पीएम मोदी, गणपति बप्पा की उतारी आरती

नई दिल्ली, 14 सितंबर - उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। दोनों ने सभी के कल्याण की कामना की।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर तस्वीरों के साथ पोस्ट किया, 'केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर गणपति के दर्शन के लिए गया। भगवान श्री गणेश सभी को आशीर्वाद दें।' राधाकृष्णन ने भी गोयल के आवास पर भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने पूजा-अर्चना की।

#गणेश चतुर्थी
# पीयूष गोयल
# पीएम मोदी