पीएम मोदी आज करेंगे अहम बैठकें

नई दिल्ली, 13 सितंबर - दोपहर 2:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम जोमार्ट टोकायेव से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी। दोपहर 3:30 बजे पीएम मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात करेंगे। वहीं शाम 4:10 बजे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति मातामेला सिरिल रामफोसा के साथ बैठक निर्धारित है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के साथ बैठक के बाद प्रधानमंत्री शाम 4:40 बजे बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्ट नदायिशिमिये के साथ बैठक करेंगे। इनके बाद वह शाम 5:10 मिनट पर नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति सीनेटर काशिम शेट्टिमा के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे और आखिरी बैठक शाम 5:40 मिनट पर युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो के साथ करेंगे।
 

#पीएम मोदी