ब्रिक्स: पुतिन के रूस आने के न्योते को पीएम मोदी ने स्वीकारा 

नई दिल्ली, 11 सितंबर - भारत की मेजबानी में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर स्वागत किया। इसके बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई। बैठक में ऊर्जा, रक्षा, व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत हो रही है। इससे पहले पीएम मोदी ने पुतिन को एक पुस्तक भी भेंट की। इस दौरान पुतिन ने पीएम मोदी को रूस आने का न्योता दिया। पीएम मोदी ने उसे स्वीकार भी लिया।
 
बैठक के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस आने का न्योता दिया। मोदी ने इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। यह यात्रा 24वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए होगी। हालांकि, सम्मेलन की तारीख अभी तय नहीं हुई है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों देशों की आपसी सुविधा के अनुसार राजनयिक माध्यमों से तारीख तय की जाएगी। इससे साफ है कि दोनों देश अगले वार्षिक शिखर सम्मेलन की तैयारी के लिए अब कूटनीतिक स्तर पर बातचीत आगे बढ़ाएंगे।

#पुतिन
# रूस
# पीएम मोदी