नशा मुक्त पंजाब यात्राएं’ 18 सितंबर से होंगी शुरू:केवल सिंह ढिल्लों
चंडीगढ़, 11 सितंबर:भारतीय जनता पार्टी पंजाब द्वारा “भाजपा दा नारा, नशा मुकाना सारा” के संकल्प के साथ चार राज्यव्यापी “नशा मुक्त पंजाब यात्राएं” निकाली जाएंगी। इन यात्राओं के माध्यम से सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को लामबंद कर नशे के खिलाफ लड़ाई को एक व्यापक जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा। यह घोषणा पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अश्वनी शर्मा, प्रदेश महासचिव एवं यात्राओं के प्रभारी राजेश बाघा तथा प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी की मौजूदगी में की।
ढिल्लों ने कहा कि यात्रा आज पंजाब के सामने खड़ी तीन प्रमुख चुनौतियों—बढ़ता नशा, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और तहसील तथा थाने से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक शासन के हर स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार—पर केंद्रित होगी।

