"ब्रिक्स का महत्व सभी लोग समझते और जानते हैं:सलमान खुर्शीद

नई दिल्ली, 11 सितंबर -  कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, "ब्रिक्स का महत्व सभी लोग समझते और जानते हैं। विश्व की आधी आबादी BRICS से संबंधित है तो इस आधी आबादी को आप आंख मूंदकर दरकिनार नहीं कर सकते हैं.. ये उभरती हुई अर्थव्यवस्थाएं हैं जो आने वाले समय में विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं होंगी... BRICS को ग्लोबल नॉर्थ और ग्लोबल साउथ के बीच ब्रिज के तौर पर भी माना जा सकता है जो दुनिया के विकासित और विकासशील देशों को जोड़ता है। हमें ब्रिक्स के इस महत्वपूर्ण जोड़ को समझना चाहिए। हम इस भूमिका पर खरे उतरें, विश्व में भारत से यही अपेक्षा है। हमारी अध्यक्षता में ये भूमिका भारत के लिए और महत्वपूर्ण हो जाती है। भारत की ओर सभी लोग अपेक्षापूर्वक देख रहे हैं और बतौर विपक्ष हम उम्मीद करते हैं कि भारत का ये प्रतिनिधित्व सही हो जाए। वे हमसे पूछकर करते, परामर्श के साथ करते तो और अच्छा होता हालांकि ये उनकी नीति नहीं है लेकिन तब भी हम जो अपेक्षा करते हैं उसे तो हम कम से कम स्पष्ट करें..."

#सलमान खुर्शीद
#ब्रिक्स