आज बैंकों की देशव्यापी हड़ताल,तीन दिन बंद रहेंगे बैंक


नई दिल्ली, 11 सितंबर -  शुक्रवार को हड़ताल के बाद 12 और 13 सितंबर को बैंक अवकाश रहेगा। कुछ राज्यों में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी की छुट्टी है। ज्यादातर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने ग्राहकों को हड़ताल के संभावित असर की जानकारी दी है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ग्राहकों को जारी सूचना में कहा कि बैंक ने शाखाओं और कार्यालयों का सामान्य कामकाज बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए हैं, लेकिन हड़ताल के कारण काम प्रभावित होने की आशंका है। सात बैंक कर्मचारी और अधिकारी संगठनों के महासंघ यूएफबीयू ने 28 सितंबर से तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल की भी चेतावनी दी है। यह हड़ताल छमाही खाताबंदी के समय होगी।

#देशव्यापी हड़ताल