कड़ी सुरक्षा के बीच बंगाल सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी के सहायक सुमित रॉय को अदालत में पेश किया

 

नई दिल्ली, 11 सितंबर -  पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय को कथित अवैध सरकारी जमीन बिक्री मामले में शुक्रवार को मेदिनीपुर की अदालत में पेश किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, रॉय को दिन में कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के बाद पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित अदालत लाया गया।

रॉय की पेशी से पहले अदालत परिसर और उसके आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। यह अदालत कोलकाता से करीब 130 किलोमीटर दूर है। अधिकारियों ने बताया कि सीआईडी मामले में पूछताछ के लिए रॉय को हिरासत में भेजे जाने का अनुरोध कर सकती है।

#कड़ी सुरक्षा