अमृतसर : मूर्ति की बेअदबी के विरोध में भंडारी पुल पर जाम
अमृतसर, 11 सितंबर (राजेश कुमार शर्मा) लुधियाना में जालंधर बाईपास पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति की बेअदबी के विरोध में वाल्मीकि समुदाय ने आज भंडारी पुल जाम कर दिया और जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर का ट्रैफिक सिस्टम बाधित होने से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाल्मीकि समुदाय का यह विरोध प्रदर्शन दोपहर 1 बजे तक जारी रहेगा।
#अमृतसर
#लुधियाना

