परमीश वर्मा पर फायरिंग के मामले में 4 पुलिसवालों के खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी

 

रूपनगर, 8 सितंबर -3 ASI और 1 SI समेत चार लोगों पर कार्रवाई, DIG रूपनगर को गवाही पूरी करने का आखिरी मौका दिया
पंजाबी सिंगर और एक्टर परमीश वर्मा और उनके दोस्त पर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा और उसके साथियों द्वारा फायरिंग के मामले में कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने केस की सुनवाई के दौरान गवाही पूरी न करने पर चार पुलिसवालों के खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी किए हैं।

कोर्ट द्वारा जारी वारंट में तीन ASI और एक SI शामिल हैं। कोर्ट ने DIG रूपनगर को लेटर लिखकर केस में गवाहों की गवाही पूरी करने का आखिरी मौका भी दिया है।

#परमीश वर्मा