सचिन पायलट से मिले सांसद गुरजीत सिंह औजला


* पंजाब की राजनीतिक स्थिति और 2027 चुनावों पर हुई चर्चा
अमृतसर, 7 सितंबर -नए पंजाब कांग्रेस प्रभारी को जन्मदिन व नई जिम्मेदारी की दी शुभकामनाएं, 2027 में कांग्रेस की जीत को लेकर हुई चर्चा
अमृतसर। पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी बनाए जाने के बाद राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट से आज अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने मुलाकात की। इस दौरान सांसद औजला ने सचिन पायलट को उनके जन्मदिन की फूलों के गुलदस्ते के साथ बधाई दी और पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच पंजाब की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, कांग्रेस संगठन की मजबूती और वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

#सचिन पायलट