गोराया : सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत


गोराया, (जालंधर) 5 सितंबर (बलविंदर सिंह) – यहां हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा गांव चचराड़ी के पास हुआ। हादसे में एक मोटरसाइकिल ट्रक के पीछे जा घुसी। मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। रोड सेफ्टी फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और शवों को फिल्लौर अस्पताल पहुंचाया। हादसा सुबह 3 बजे हुआ।

#सीएम आवास
# कांग्रेस महिला विंग
# प्रदर्शन