सागर में जहरीली शराब से मौत का मामला: तीन और मरीजों की मौत, अब तक 22 मौतों का दावा

सागर (मध्य प्रदेश) - सागर जिले में संदिग्ध जहरीली और अवैध शराब के सेवन से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह अस्पतालों में इलाज के दौरान तीन और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार ये दावा किया गया है कि मृतकों की संख्या 22 तक पहुंच गई है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अब तक मृतकों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है।
सोमवार सुबह धुरमार निवासी महेश रावत (55) ने बंडा अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, छापरी गांव निवासी श्याम बाई अहिरवार (50) की जिला अस्पताल में और पापेट गांव निवासी कृष्ण कुमार लोधी की बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान मौत हो गई।

#सागर
# मरीजों