वायु सेना की बढ़ेगी ताकत: सुखोई में लगेगी रूस की सबसे ताकतवर मिसाइल
नई दिल्ली, 7 सितंबर - भारत सुखोई एम 30 लड़ाकू विमानों की क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें रूस की लंबी दूरी की RVV-BD एयर-टू-एयर मिसाइलों से लैस करने की तैयारी कर रहा है। DAC की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही भारत अस्त्र मिसाइल के नए संस्करणों और फ्रांस की मीटियर मिसाइलों के जरिए अपनी हवाई मारक क्षमता मजबूत कर रहा है। करीब 300 किलोमीटर तक की मारक क्षमता वाली ये मिसाइलें बेहद तेज रफ्तार से हवा में मौजूद दुश्मन के अहम ठिकानों को निशाना बनाने में सक्षम बताई जाती हैं। Su-30 MKI के अपग्रेड, AL-31 इंजन के ओवरहॉल और HAL के संभावित ALH मार्क-3 ऑर्डर से भी भारतीय रक्षा क्षमता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के BRICS बैठक में शामिल होने के लिए भारत आने से कुछ दिन पहले रक्षा मंत्रालय इस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। इस दौरान भारत और रूस के बीच कई महत्वपूर्ण रक्षा समझौतों और सहयोग के मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

