पीएम मोदी के भाषण पर सिब्बल का पलटवार, बोले- जनता लिखेगी आपका रिपोर्ट कार्ड

नई दिल्ली, 6 सितंबर - राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विदेश नीति, रक्षा, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और रोजगार को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपना रिपोर्ट कार्ड खुद नहीं लिख सकते, इसे जनता लिखेगी। एसआरसीसी में प्रधानमंत्री के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए सिब्बल ने कहा कि सरकार एक परीक्षा तक ठीक से नहीं करा सकती, तो देश चलाने की उसकी क्षमता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने नीट परीक्षा में बार-बार पेपर लीक होने का आरोप लगाया।

सिब्बल ने कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी, आपका रिपोर्ट कार्ड हम लिखेंगे। आप अपना रिपोर्ट कार्ड खुद नहीं लिख सकते। यह आपकी एक अनोखी क्षमता है कि आप अपना रिपोर्ट कार्ड खुद लिखते हैं।'' उन्होंने प्रधानमंत्री की होम्योपैथी और दिमागी नक्सल वाली टिप्पणी की भी आलोचना की। पीएम मोदी ने एसआरसीसी में कहा था कि उन्होंने लाल किले से ऐसे लोगों के लिए होम्योपैथी की एक गोली दी थी, जिसे उन्होंने 'दिमागी नक्सल' बताया था।
कपिल सिब्बल ने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को इस तरह संबोधित करना उचित नहीं है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि छात्रों और वहां मौजूद युवा महिलाओं के साथ मारपीट और उन्हें घसीटना सही नहीं है। उन्होंने कहा, ''आप इस देश के प्रधानमंत्री हैं। क्या यह सही है कि आपके पुलिसकर्मी छात्रों को पीटें और वहां मौजूद युवा महिलाओं और लड़कियों को पीटकर घसीटा जाए। 

#पीएम मोदी
# जनता