यूपी विधानसभा चुनाव: भाजपा बदलेगी अपने प्रत्याशियों को... दिखेगी प्रदेश और क्षेत्र के परिवर्तन की छाप

मुरादाबाद, 7 सितंबर - उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा संगठन को मथने में लगी है। प्रदेश और क्षेत्रीय कार्यकारिणी में फेरबदल के बाद अब जिलों के प्रभारियों के बदलने की बारी है। अगले चरण में जिले के प्रभारी बदले जा सकते हैं। इस बदलाव की इन बयारों ने टिकट के दावेदारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

इन दिनों भाजपा में लगातार बदलाव चल रहा है। पहले 16 मार्च को मुरादाबाद महानगर कार्यकारिणी का गठन हुआ। जबकि दो अप्रैल को जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। दोनों कमेटियों में बदलाव के साथ जातिगत संतुलन बनाने की कोशिश की गई। 

वहीं पदाधिकारियों के चयन को लेकर बड़े नेताओं में खींचतान भी देखने को मिली। इसके बाद 25 जून को प्रदेश कार्यकारिणी को बदलकर नए सिरे से मथ दिया गया।
तीन दिन पहले ही क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें मुरादाबाद और संभल को जगह नहीं मिली। भाजपा में चल रही बदलाव की हवा के बीच अब जिले के प्रभारियों का नंबर है। 

#यूपी
# विधानसभा
# चुनाव
# भाजपा