CM योगी ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की
वाराणसी, 5 सितंबर - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की।
एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "... मैंने यहां पीड़ित परिवारों से बातचीत की है और राहत सामग्री का वितरण किया है। नदी में जलस्तर बढ़ने से निचले क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या खड़ी हो जाती है। यह बरसात का समय है। इस समय में आज से 10 साल पहले इसी सीजन में उत्तर प्रदेश में 40-45 जनपद बाढ़ से प्रभावित होते थे लेकिन आज मैं कह सकता हूं कि पिछले 9-9.5 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक क्षेत्र में जो काम हुए हैं, उनके परिणाम वाराणसी में भी देखने को मिले हैं... आज हम सभी एक नई काशी का दर्शन कर रहे हैं।
#CM योगी
# बाढ़

