आज काकरोच जनता पार्टी का अमृतसर में प्रदर्शन
अमृतसर, 13 जून: पंजाब में काकरोच जनता पार्टी आज अमृतसर में प्रदर्शन करने जा रही है। पार्टी की ओर से यह विरोध प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जाएगा।
इससे पहले भी पार्टी ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया था। पार्टी का कहना है कि वह शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
#आज काकरोच जनता पार्टी का अमृतसर में प्रदर्शन

