आज बटाला को मिलेगा नया मेयर 

बटाला, 11 जून (सतिंदर सिंह)- आज बटाला नगर निगम में नया मेयर चुना जाएगा। बटाला के 50 वार्ड में से 30 पर आम आदमी पार्टी के पार्षद जीते हैं और आज मेयर भी आम आदमी पार्टी के पार्षदों में से ही चुना जाएगा। इस बारे में बटाला नगर निगम में दोपहर करीब 1 बजे मीटिंग रखी गई है और उसके बाद मेयर चुना जाएगा। बटाला का मेयर कौन होगा, यह अभी सीक्रेट रखा गया है।

गौरतलब है कि बटाला नगर निगम से नगर निगम बनने के बाद यहां दूसरा मेयर चुना जाएगा। पिछली बार यहां कांग्रेस का मेयर था।

 
#आज बटाला को मिलेगा नया मेयर