जालंधर में डीसी दफ्तर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन

 

*कार्यकर्ताओं ने गेट फांदने की कोशिश की, पुलिस ने रोका, विधायकों ने मांग पत्र सौंपा

जालंधर , 11 सितंबर -   पंजाब सरकार से इंसाफ की मांग को लेकर आत्महत्या करने वाले गुलज़ार द्वारा सरकार के वित्त मंत्री हरपाल चीमा पर गंभीर आरोप लगाये थे।जिसे लेकर जालंधर में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डीसी दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रशासन द्वारा दफ्तर का मुख्य गेट बंद किए जाने और भारी पुलिस बल की तैनाती के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान उग्र कार्यकर्ता बंद गेट को फांदकर भीतर घुसने की कोशिश करने लगे और गेट पर चढ़कर नारेबाजी की। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के चलते कार्यकर्ताओं को आगे नहीं जाने दिया गया, जिसके बाद शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन जारी रहा और कांग्रेस नेताओं ने पुलिस को अपना मांग पत्र सौंपा।

#जालंधर