ब्रिक्स के साझा घोषणापत्र में पहलगाम हमले की निंदा, कहा- आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस नीति

नई दिल्ली, 12 सितंबर - ब्रिक्स देशों ने खाड़ी देशों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई और स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए अधिकतम संयम बरतने का आह्वान किया। समूह ने आम नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे की सुरक्षा पर जोर दिया। साथ ही क्षेत्र में स्थायी शांति, सुरक्षा और स्थिरता हासिल करने के लिए संवाद और कूटनीति के अधिक इस्तेमाल की अपील की। ब्रिक्स ने वैश्विक व्यापार, आपूर्ति शृंखलाओं और ऊर्जा की सुचारू आवाजाही बनाए रखने की जरूरत पर भी जोर दिया।

#ब्रिक्स
# पहलगाम