मणिपुर के चूड़ाचांदपुर में पांच राइफल जब्त, तीन गिरफ्तार


नई दिल्ली, 12 सितंबर - सुरक्षाबलों ने मणिपुर के चूड़ाचांदपुर जिले में पांच अत्याधुनिक राइफल जब्त कीं और एक संगठन के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, राज्य पुलिस और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को हेंगलेप उपमंडल के मुनपी गांव से तीनों को गिरफ्तार किया।हालांकि, पुलिस ने उस संगठन का नाम नहीं बताया, जिससे ये हथियारबंद लोग जुड़े थे।पुलिस के बयान में कहा गया, ‘‘उनके पास से एक एचकेजी-3 असॉल्ट राइफल, एक ए1 राइफल, दो एके-47 राइफल, एक एम22 असॉल्ट राइफल, विभिन्न हथियारों की सात मैगजीन और 298 कारतूस जब्त किए गए।’’

#मणिपुर