ट्रैफिक एडवाइजरी: भारत मंडपम में वीवीआई मूवमेंट, दिल्ली के कई रास्ते बंद
नई दिल्ली, 11 सितंबर - ब्रिक्स समिट के मद्देनजर वीआईपी और वीवीआईपी मूवमेंट के कारण शुक्रवार को दोपहर 2 से रात 8:30 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन और पाबंदियां रहीं। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी पब्लिक ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, यह समिट 12 से 13 सितंबर तक प्रगति मैदान के भारत मंडपम में होगी। इस दौरान वीआईपी और वीवीआईपी मूवमेंट के कारण 35 से ज्यादा सड़कों पर ट्रैफिक पाबंदियां रहेंगी और 22 जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।
प्रभावित सड़कों में सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, मोती लाल नेहरू मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू रोड, सत्य मार्ग, शांति पथ, जनपथ, अशोक रोड, बाराखंभा रोड, टॉल्स्टॉय मार्ग, राजेंद्र सिंह फ्लाईओवर, नीति मार्ग, पंचशील मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, प्रेस एन्क्लेव रोड, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जोसेफ ब्रोज टीटो मार्ग और लाला लाजपत राय मार्ग शामिल हैं। डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक पर मथुरा रोड और तिलक मार्ग की ओर जाने वाले ट्रैफिक को अनुमति नहीं होगी।

