ओपन सेशन में शामिल होंगे आउटरीच देशों के नेता 

नई दिल्ली, 13 सितंबर - ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे और आखिरी दिन कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:55 बजे पार्टनर देशों और आउटरीच के लिए आमंत्रित देशों के नेताओं के आगमन से होगी। इसके बाद सुबह 10:35 बजे सभी पार्टनर और आउटरीच देशों के नेताओं की सामूहिक तस्वीर होगी। वहीं सुबह 10:50 बजे ब्रिक्स का ओपन सेशन शुरू होगा, जिसमें सदस्य देशों के साथ-साथ आमंत्रित पार्टनर और आउटरीच देशों के नेता भी हिस्सा लेंगे। 

#नई दिल्ली