मुठभेड़ के बाद कई मामलों में वांछित अपराधी मोहम्मद इरफान गिरफ्तार

संबलपुर, ओडिशा - कई आपराधिक मामलों में वांछित अपराधी मोहम्मद इरफान को पुलिस ने मुठभेड़ का बाद गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार, सोनापाली निवासी मोहम्मद इरफान 13.09.2026 की सुबह अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था, तभी सदर पुलिस ने उन्हें रोका। पहचान के बाद पुलिस दो अन्य आरोपियों को पकड़ने में सफल रही, जबकि इरफान कथित तौर पर मौके से भाग निकला। भागने के दौरान, उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की जिसके बाद पुलिस की आत्मरक्षार्थ फायरिंग में वह घायल हो गया। इरफान के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 
 

#संबलपुर