ब्रिक्स डिनर: वैश्विक नेताओं ने भारतीय व्यंजनों का चखा स्वाद

नई दिल्ली, 12 सितंबर - में शिखर सम्मेलन में शामिल हुए ब्रिक्स नेताओं को शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित रात्रिभोज में खास भारतीय और मोटे अनाज पर आधारित शाकाहारी व्यंजन परोसे गए। मेन्यू में खांडवी मिले-फुई, खुंब गलौटी से लेकर पनीर लबाबदार, मिलेट पुलाव और पारंपरिक भारतीय मिठाइयां शामिल थीं।

मेन्यू कार्ड के अनुसार, यह रात्रिभोज ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के मौके पर भारत मंडपम में आयोजित किया गया। मेन्यू अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में था। इसमें पारंपरिक भारतीय सजावटी बॉर्डर भी बनाया गया था।
रात्रिभोज के मेन्यू में मोटे अनाज को खास जगह दी गई। मेन्यू में दिए गए एक विशेष नोट में 'श्री अन्न' के महत्व को बताया गया। पूरे भोजन में मोटे अनाज की तीन किस्मों का इस्तेमाल किया गया। पुलाव में बाजरा, भारतीय ब्रेड में ज्वार और मिठाई में सांवा शामिल किया गया।

#ब्रिक्स डिनर
# नेताओं
# नई दिल्ली