UP : सीएम योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात  

प्रयागराज, 14 सितंबर - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे सीएम ने कहा कि अधिवक्ता कल्याण निधि की राशि डेढ़ लाख से बढ़ाकर पांच लाख करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए जो भी प्रस्ताव हाईकोर्ट की तरफ से आएगा उसमें राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी।  उन्होने युवा अधिवक्ताओं से आग्रह किया कि वह सिर्फ व्यवसायिक ही नहीं बल्कि न्यायपालिका की मजबूती और आम जनता में न्याय के प्रति भरोसा बढ़े इस दिशा में भी कार्य करें।  

योगी ने हिंदी दिवस, हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी के अवसर पर आस्था की इस पवित्र भूमि प्रयागराज से सभी को बधाई। कहा कि गणपति को हमारी आध्यात्मिक विरासत में बुद्धि, विवेक और न्याय के देवता के रूप में पूजा जाता है। हरितालिका तीज भी हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है।

#UP
# सीएम योगी