जोधपुर में ईवीएम खराब होने से नतीजे अटके, बीकानेर में कांग्रेस की वापसी
जोधपुर, 14 सितंबर - जोधपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना के दौरान वार्ड संख्या 50 की एक ईवीएम खराब हो गई। भाग संख्या 338 की इस ईवीएम से वोटों की गिनती नहीं हो पाई है। ईवीएम में कुल 717 वोट दर्ज हैं।
ईवीएम में खराबी के चलते इस वार्ड का अंतिम परिणाम अटक गया है। फिलहाल कांग्रेस प्रत्याशी 57 मतों से आगे चल रहे हैं। इंजीनियरों की टीम ईवीएम को चालू करने का प्रयास कर रही है। वहीं, नगर निगम चुनाव की अब तक की स्थिति में भाजपा 44 और कांग्रेस 44 के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
#जोधपुर
# ईवीएम
# बीकानेर
# कांग्रेस

