प्रधानमंत्री मोदी ने महिला टीम को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

नई दिल्ली, 14 सितंबर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय क्रिकेट के लिए यह गर्व का पल है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनका आत्मविश्वास, निरंतरता और शानदार जज्बा साफ झलका। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि यह जीत देशभर के लाखों युवाओं को और अधिक खेलने तथा नाम कमाने के लिए प्रेरित करेगी।

#प्रधानमंत्री मोदी ने महिला टीम को एशिया कप जीतने पर दी बधाई