PM मोदी के दौरे से पहले भजनलाल शर्मा ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया निरीक्षण
जोधपुर, 3 जुलाई - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए बने टर्मिनल का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा, "कल बहुत बड़ी सौगात राजस्थान को मिलने वाली है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर पधार रहे हैं। जोधपुर में बहुत अच्छा टर्मिनल बन कर तैयार हुआ है। इसका उद्घाटन है। काफी समय से रिफाइनरी का इंतजार था। कल उस रिफाइनरी का भी उद्घाटन होने वाला है।
#PM मोदी
# भजनलाल शर्मा
# जोधपुर एयरपोर्ट

