सोनम रघुवंशी की ज़मानत पर रोक नहीं लगेगी - सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली, 3 जुलाई - इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी के मर्डर केस में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली बेल बरकरार रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने आज बेल पर रोक लगाने से मना कर दिया। कोर्ट ने कहा कि हमें हाई कोर्ट के फैसले पर कुछ आपत्तियां हैं, लेकिन सोनम जेल से रिहा हो चुकी है, इसलिए हम उसकी बेल पर रोक नहीं लगाएंगे।

कोर्ट ने मेघालय सरकार की उस पिटीशन पर भी नोटिस जारी किया जिसमें हाई कोर्ट के बेल ऑर्डर को चुनौती दी गई थी। जस्टिस एमएम सुंदरेश और शील नागू की वेकेशन बेंच ने आज इस मामले की सुनवाई की।

मेघालय सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि यह सोची-समझी हत्या का मामला है। सोनम ने चार साथियों के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की और फिर उसकी बॉडी को एक खाई में फेंक दिया। घटना के बाद वह भाग गई और बाद में उसे उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार कर लिया गया।

#Crime News