सरपंच के घर अज्ञात युवकों ने चलाईं गोलियां
गुरदासपुर, 30 जून - गुरदासपुर के सदर थाने के गांव चोर सिधवान के मौजूदा सरपंच के घर के बाहर देर रात मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग करने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, दो अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और सरपंच के घर के गेट के ठीक सामने फायरिंग शुरू कर दी। सरपंच के घर के गेट पर गोलियों के दो निशान दिख रहे हैं, जबकि मौके से पुलिस को चार खोखे भी मिले हैं।
सरपंच मनजिंदर सिंह का कहना है कि उन्हें रात करीब 1:30 बजे आवाज सुनाई दी, लेकिन उन्हें लगा कि कोई पटाखे फोड़ रहा है, लेकिन जब वह सुबह उठे तो घर के अंदर दो खोखे दिखे, जिसके बाद उन्होंने सदर थाने को सूचना दी। सरपंच मनजिंदर सिंह का कहना है कि उन्हें कभी रंगदारी के लिए कॉल नहीं आया और न ही उनकी ऐसी कोई दुश्मनी है कि किसी को गोली मार दी जाए। मौके पर DSP शाहबाज सिंह और सदर गुरदासपुर थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं और शूटर की पहचान के लिए आसपास के CCTV कैमरों को स्कैन कर रहे हैं।

