नकली दवा रैकेट रिश्वत मामले में गिरफ्तार IPS अधिकारी दीपक गहलावत कोर्ट में हुए पेश
नई दिल्ली, 1 जुलाई - नकली दवा रैकेट रिश्वत मामले में CBI ने IPS अधिकारी दीपक गहलावत को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। उन्हें आज सुबह 2.30 बजे गिरफ्तार किया गया। CBI ने मामले के संबंध में पूछताछ के लिए उनकी 5 दिन की कस्टडी मांगी है। कोर्ट उनकी कस्टडी के बारे में आदेश देगी। वह 2012 हरियाणा कैडर के IPS अधिकारी हैं।
#Crime News

