पंजाब में मानसून लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत
चंडीगढ़ , 1 जुलाई - पंजाब में मानसून के आने से अगले दो दिनों में पूरा राज्य कवर हो जाएगा, लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर जैसे जिलों में आज हुई बारिश के साथ ही पंजाब में मानसून आ गया है और यह अगले दो दिनों में पूरा राज्य कवर कर लेगा। जिससे पूरे राज्य में बारिश होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग की हेड डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने कहा है कि मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा है कि यह मौसम धान की फसल के लिए फायदेमंद है। जबकि सब्जियों की खेती करने वालों को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि एल-नीनो के एक्टिव होने से पूरे देश में मानसून कमजोर रहेगा।

