Horrific Road Accident: बरेली-मथुरा हाईवे पर पोल से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, 2 की मौ/त

बदायूं, 17 सितंबर - उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बरेली-मथुरा राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। उझानी थाना क्षेत्र के तहत मोती महल के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पास लगे खंभे (पोल) से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के चिथड़े उड़ गए और उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अनियंत्रित होकर पोल से टकराई तेज रफ्तार कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार लोग बरेली-मथुरा राजमार्ग से गुजर रहे थे। जब गाड़ी उझानी थाना क्षेत्र के मोती महल के पास पहुंची तभी चालक ने रफ्तार पर से अपना नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार कार पहले सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराते हुए जोरदार तरीके से पोल से भिड़ गई। हादसे का प्रभाव इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार लोग अंदर ही फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय उझानी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने हादसे में घायल हुए तीनों व्यक्तियों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
 

#Budaun
# Fatal Road Accident
# Bareilly Mathura Highway
# Car Crash