गृह मंत्रालय ने शहजाद भट्टी नेटवर्क को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया

दिल्ली, (दविंदर)- केंद्र सरकार ने पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क को गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया है। गृह मंत्रालय के इस फैसले को सीमा पार से संचालित होने वाले आपराधिक और आतंकवादी नेटवर्कों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

शहजाद भट्टी को पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर बताया जाता है। जानकारी के अनुसार, उसके नेटवर्क पर सीमा पार से भारत में हथियारों, विस्फोटकों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने, युवाओं और स्थानीय अपराधियों को आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाने और भारत विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप हैं।

#गृह मंत्रालय ने शहजाद भट्टी नेटवर्क को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया