अलवर के निर्दलीय पार्षद को अगवा कर पंचकूला लाने का आरोप

पंचकूला, 16 सितंबर (कपिल)- राजस्थान के अलवर जिले के वार्ड नंबर-10 से नगर निगम चुनाव जीतने वाले निर्दलीय पार्षद योगेश को कथित तौर पर अगवा कर पंचकूला के बिल्ला स्थित शिवजोत रिजॉर्ट में रखने का मामला सामने आया है। परिवार के सदस्यों की सूचना पर रामगढ़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
शिकायतकर्ता राकेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा योगेश, उसकी पत्नी और दो बच्चों को अगवा कर यहां लाया गया है। उन्होंने बताया कि योगेश का मोबाइल करीब पांच दिनों से बंद है। परिवार ने मामले को लेकर पुलिस को लिखित शिकायत दी है।
रामगढ़ चौकी के जांच अधिकारी कृपाल ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है और मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

#अलवर के निर्दलीय पार्षद को अगवा कर पंचकूला लाने का आरोप