दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की 5 उड़ानें लेट: चेक-इन स्टाफ के न पहुंचने से मचा हड़कंप, यात्री परेशान

नई दिल्ली, 19 सितंबर - राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह स्पाइसजेट की उड़ानों में भारी देरी के कारण यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। एयरलाइंस की 4 घरेलू और 1 अंतरराष्ट्रीय उड़ान अपने निर्धारित समय से काफी देर से रवाना हुईं जिससे 500 से अधिक यात्री घंटों एयरपोर्ट पर फंसे रहे और परेशान होते दिखे।

चेक-इन काउंटर पर स्टाफ न मिलने से बिगड़ा माहौल

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तड़के सुबह करीब 2:30 बजे स्पाइसजेट का चेक-इन स्टाफ अपने काउंटरों पर मौजूद ही नहीं था। लंबी लाइनों में खड़े यात्रियों का सब्र जब टूटने लगा तो एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू हो गया। बाद में स्पाइसजेट के ड्यूटी मैनेजर ने मौके पर पहुँचकर किसी तरह गुस्साए यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

#Delhi Airport
# SpiceJet Delay
# SpiceJet Flight Status