हैदराबाद में खाकी शर्मसार: महिला को बालों से घसीटने वाला होमगार्ड गिरफ्तार

हैदराबाद, 19 सितंबर - तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से कानून-व्यवस्था और खाकी को शर्मसार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है। हाफिजपेट रेलवे स्टेशन के बाहर एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करने और उसे बालों से पकड़कर ज़मीन पर घसीटने के आरोप में पुलिस होमगार्ड आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरी हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जनता में भारी आक्रोश फैल गया जिसके बाद पुलिस और रेलवे प्रशासन को तुरंत कड़ा एक्शन लेना पड़ा।

#Hyderabad
# Railway Station
# Home Guard
# Arrested