बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग
लखनऊ, 20 सितंबर - बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-1054 बैंकॉक से रात करीब 8:15 बजे रवाना हुई थी और इसे रात 11:10 बजे दिल्ली पहुंचना था। रास्ते में एक यात्री की हालत बिगड़ते देख क्रू मेंबर्स ने तुरंत पायलट को सूचित किया। इसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।
#लखनऊ
# बैंकॉक

