CJP ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन की तारीख का किया ऐलान
नई दिल्ली, 25 सितंबर - CEC ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की तारीख का ऐलान कर दिया है।कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संयोजक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार (25 सितंबर) को एक्स पर लिखा, ''अगर ज्ञानेश कुमार कल तक इस्तीफा नहीं देते हैं, तो सीजेपी 2 अक्टूबर को मुंबई से अपना देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी। इसे भारत भर के शहरों तक ले जाया जाएगा। इस गांधी जयंती पर आइए लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लें।''
#CJP

