हमारे शहर के लिए और हमारे देश के लिए स्वच्छता महत्वपूर्ण :उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी
जयपुर (राजस्थान), 25 सितंबर - स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, "हम सब स्वच्छता अभियान में हिस्सा लें और ये केवल एक दिन का काम नहीं है। ये हमें हमेशा करना है। हम हमारी ओर से कितने घंटे स्वच्छता अभियान और पर्यावरण सरंक्षण में दे सकते हैं इसका संदेश दिया गया है.... हमारे शहर के लिए और हमारे देश के लिए स्वच्छता महत्वपूर्ण हैं जैसे कोई भी बाहर से आता है तो सभी सबसे पहले स्वच्छता देखते हैं। ये सरकार और प्रशासन का काम तो है ही लेकिन इसमें एक नागरिक का भी कर्तव्य होता है कि हम हमारे शहर को साफ और संरक्षित रखे और इसमें हमारा योगदान क्या हो सकता है उसे करें। तो इसमें खुद भी सहयोग करें और दूसरे से भी करवाएं।"
#जयपुर
#राजस्थान

