श्रीशैलम जा रही एक प्राइवेट ट्रैवल बस में लगी आग


हैदराबाद,  24 सितंबर - श्रीशैलम जा रही एक प्राइवेट ट्रैवल बस में करमनघाट हनुमान मंदिर के पास आग लग गई।
फायर विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "करमनघाट हनुमान मंदिर के पास चलती हुई एक प्राइवेट ट्रैवल बस में आग लग गई। बस में 38 यात्री सवार थे, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। बस श्रीशैलम जा रही थी। हमें रात करीब 2:15 बजे सूचना मिली।"

#श्रीशैलम