मनु भाकर पदक से चूकीं
नई दिल्ली, 23 सितंबर - मनु भाकर से उम्मीदें थी कि वह 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीतेंगी, लेकिन फाइनल में वह अच्छी लय में नहीं दिखीं. भाकर पांचवें स्थान पर रही और मेडल से चूक गई. उनका प्रदर्शन शुरुआत में ही अच्छा नहीं रहा था, जिसके बाद वह एलिमिनेशन राउंड में पहुंची थी लेकिन यहां भी खराब लय में दिखीं और बाहर हो गईं.
#मनु भाकर

