ED Raid: कोलकाता, दिल्ली और बेंगलुरु में 16 ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली, 23 सितंबर - प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट, 1999 (FEMA) के तहत कई स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया है। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई कोलकाता, दिल्ली और बेंगलुरु में कुल 16 ठिकानों पर की जा रही है। जिन परिसरों की तलाशी ली जा रही है उनका संबंध McNally Bharat Engineering Company Limited (MBECL) और कंपनी के अधिग्रहण से जुड़े कुछ लोगों व संस्थाओं से बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, ED की टीम इन परिसरों में दस्तावेजों और अन्य संबंधित रिकॉर्ड की जांच कर रही है। यह कार्रवाई FEMA के तहत विदेशी मुद्रा से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में की जा रही है।

#ED raids
# 16 locations
# Kolkata
# Delhi
# Bengaluru