जबरेला पुल के पास साईं नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन लोग डूबे ,एक की मौत
लखनऊ, 23 सितंबर - उत्तर प्रदेश: मंगलवार शाम (22 सितंबर) को मोहनलालगंज इलाके में जबरेला पुल के पास साईं नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन लोग—धीरज, हरिप्रसाद और प्रमोद—डूब गए। SDRF की टीम ने रात भर तलाशी अभियान चलाया और आज सुबह धीरज का शव बरामद किया। अन्य दो युवकों की तलाश जारी है।
#जबरेला पुल

